Move to Jagran APP

तिरंगे से ऊपर पार्टी का झंडा, भाजपा असहज

कौशांबी । स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर भाजपा का झंडा फहराने के मामला में भाजपा असहज होचली है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Aug 2017 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 11:18 PM (IST)
तिरंगे से ऊपर पार्टी का झंडा, भाजपा असहज
तिरंगे से ऊपर पार्टी का झंडा, भाजपा असहज

कौशांबी । स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर भाजपा का झंडा फहराने के मामले में भाजपा असहज हो चली है। कांग्रेस की तरफ से एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि खींचते समय ऐसा हुआ। जब इस तरफ उनका ध्यान दिलाया गया तो उन्होंने इसे दुरुस्त करा दिया।

loksabha election banner

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी के निशान वाला झंडा तिरंगे से ऊपर था। इसकी जानकारी उनको होती, इससे पहले ही कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने तस्वीरें मोबाइल में कैद कर ली। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि भाजपा खुद को किसी भी कानून के दायरे से अलग मान रही है। कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष सिराथू अजीत कुमार ¨सह ने एसपी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। उनका कहना है कि देश का ध्वज हमारी आस्था का विषय है। भाजपा कार्यालय में तिरंगे का अपमान किया गया है। ध्वज संहिता में साफ है कि तिरंगे से ऊपर किसी दूसरे ध्वज को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी का कहना है कि एक बच्चे ने तिरंगा बांधा था। जब रस्सी खींची गई तो वह खिसक कर नीचे आ गया। कार्यकर्ताओं ने बताया तो उसे ठीक करवा कर पार्टी के झंडे से ऊंचा कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.