Move to Jagran APP

भारतीय खाद निगम के क्रय केंद्र में नहीं शुरू हुई धान खरीद

जिले के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले। इसके मद्देनजर जिले में 33 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने 15 अक्टूबर से धान की खरीद के लिए निर्देश दिया है। जिलाधिकारी भी धान की खरीद को लेकर सख्त है लेकिन सरायअकिल के भारतीय खाद नियम के क्रय केंद्र में अब तक धान की खरीद नहीं शुरू की गई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM (IST)
भारतीय खाद निगम के क्रय केंद्र में नहीं शुरू हुई धान खरीद
भारतीय खाद निगम के क्रय केंद्र में नहीं शुरू हुई धान खरीद

कौशांबी : जिले के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले। इसके मद्देनजर जिले में 33 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने 15 अक्टूबर से धान की खरीद के लिए निर्देश दिया है। जिलाधिकारी भी धान की खरीद को लेकर सख्त है, लेकिन सरायअकिल के भारतीय खाद नियम के क्रय केंद्र में अब तक धान की खरीद नहीं शुरू की गई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा है।

loksabha election banner

जनपद के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले, इसके मद्देनजर शासन ने कौशांबी से 55000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिला प्रशासन व खाद्य एवं विपणन विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। तीन दिन पहले हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद की पूरी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी है। इसके मद्देनजर डीएम अमित कुमार सिंह काफी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम के सख्त निर्देश के बाद सरायअकिल स्थित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र में धान की खरीद शुरू नहीं की गई है। इससे किसानों को परेशानी होती है। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर किया है। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी से धान की न करने के संबंध में जवाब भी मांगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.