Move to Jagran APP

कल से मोरारी बापू सुनाएंगे मानस रामकथा

जासं कौशांबी यमुना के किनारे बनी रत्नवाली नगरी में मोरारी बापू की नौ दिवसीय मानस रामकथा की तैयारी पूरी हो गई है। महेवाघाट में यमुना के किनारे भव्य पंडाल लगाए गए हैं। मोरारी बापू शुक्रवार को चार्टर प्लेन से प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कथा स्थल तक आएंगे। छह अप्रैल से शुरू रामकथा 14 अप्रैल तक चलेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:27 AM (IST)
कल से मोरारी बापू सुनाएंगे मानस रामकथा
कल से मोरारी बापू सुनाएंगे मानस रामकथा

जासं, कौशांबी : यमुना के किनारे बनी रत्नवाली नगरी में मोरारी बापू की नौ दिवसीय मानस रामकथा की तैयारी पूरी हो गई है। महेवाघाट में यमुना के किनारे भव्य पंडाल लगाए गए हैं। मोरारी बापू शुक्रवार को चार्टर प्लेन से प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कथा स्थल तक आएंगे। छह अप्रैल से शुरू रामकथा 14 अप्रैल तक चलेगी।

loksabha election banner

रामकथा इसके लिए आयोजकों ने तैयारी पूरी कर ली है। कथा पंडाल में एक साथ 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। संत सनातन संस्थान के अरणजीत सिंह शीतल ने बताया कि मोरारी बापू शुक्रवार को चार्टर प्लेन से शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचेगे। फिर कथा स्थल का सफर वह कार से करेंगे। कथा सुनने के लिए आने वाले वीआइपी लोगों के रहने के लिए कमरे व आम लोगों के लिए कथा स्थल तक आले-जाने वालों के लिए वाहन व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हस्त लिखित रामायण के भी होंगे दर्शन

यमुनापार राजापुर स्थित तुलसी धाम में आज भी हस्त लिखित रामायण रखी है। अरणजीत सिंह शीतल ने बताया कि कथा में देश-विदेश से भी भक्तों का आना होगा। आने वाले भक्त कथा का अमृत पान करते हुए तुलसीदास जी द्वारा लिखित रामायण का भी दर्शन कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.