राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जाना हाल
जासं, कौशांबी : राज्य महिला आयोग की सदस्य से जन सुनवाई कार्यक्रम में कुल सात महिलाओं ने खुद पर किए गए उत्पीड़न की दास्तां बताई। साथ ही न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान एक पीड़िता सदस्य के सामने पहुंचते ही फफक कर रोने लगी। उसने ससुरालियों पर वेष्यावृत्ति कराने समेत कई आरोप लगाए।
जासं, कौशांबी : राज्य महिला आयोग की सदस्य से जन सुनवाई कार्यक्रम में कुल सात महिलाओं ने खुद पर किए गए उत्पीड़न की दास्तां बताई। साथ ही न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान एक पीड़िता सदस्य के सामने पहुंचते ही फफक कर रोने लगी। उसने ससुरालियों पर वेष्यावृत्ति कराने समेत कई आरोप लगाए।
महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने जनसनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषारानी गौतम को रो-रोकर बताया कि उसकी शादी तेरह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के तीन माह बाद से ही ससुराली उसे परेशान कराना शुरू कर दिया था। कई बार-पति व ससुर ने मारपीट भी की। तीन जून 2017 को पति जबरन इलाहाबाद के चौफटका स्थित एक रूम में ले गया और वही बंधक बनाकर मारपीट करता रहा। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को नहीं हुई। पति अकसर मारपीट करता रहा। इसी दौरान वेश्यावृत्ति भी कराया गया। 9 सितंबर 2018 को पति के चंगुल से निकलकर मायके पहुंची और महेवाघाट पुलिस से शिकायत किया, लेकिन पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने एसपी और सीओ से बात की। वहीं मंझनपुर गौरा गांव निवासी देवकली पत्नी राज मौर्य ने बताया कि नौ सितंबर 2018 को मुहल्ले के कुछ लोगों ने घर पर चढ़कर मारपीट की लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। करारी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत की। इसके अलावा दो महिलाओं ने दहेज के लिए बेटियों की ससुरालियों पर हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई। सभी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एएसपी अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी बिजय कुमार ¨सह, जिला जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे। लंबित शिकायतों में नाराज हुई सदस्य
राज्य महिला आयोग की सदस्य से जन सुनवाई कार्यक्रम में पुलिस के पास महिला उत्पीड़न की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। महिला प्रकोष्ट व महिला थाना की कुल 67 शिकायत महिला उत्पीड़न के दर्ज हैं। लंबित शिकायतों पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही एक पखवारे के भीतर शिकायतों का निस्तारण की रिपोर्ट भी मांगी है। जेल व वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण
जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार व मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक बीएस मुकंद के साथ वह कैदियों से मिलकर खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। कैदियों ने बताया कि उन्हें खाना व नश्ता सही समय पर और गुणवत्ता पूर्ण मिल रहा है। जेल के बैरिक व परिसर की सफाई भी बेहतर रही। इसके बाद सदस्य ने मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों ने मिलकर आश्रम से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।