भैरावां में एंटी- भू-माफिया कार्रवाई जायजा
जासं, कौशांबी : सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान फिर शुरू हो गया है।
जासं, इलाहाबाद : सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान फिर शुरू हो गया है। सोमवार को कौशांबी जिले के 24 गांवों में अभियान चलना था लेकिन पुलिस बल न मिलने से कई गावों में अभियान नहीं चला। फिलहाल कई गांवों में चले अभियान से 104 अवैध हटवाए गए। डीएम ने भी सिराथू के भैरावां गांव में चल रही कार्रवाई का जायजा लिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को सिराथू तहसील के भैरावां गांव पहुंचे। उन्होंने वहां चल रही एंटी-भू-माफिया कार्रवाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपने सामने ही चकरोड की पैमाइश कराई। उस पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर नाली बना लिया गया था। डीएम ने उसे तत्काल हटाये जाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हांकित करते हुए हटाये जाने का निर्देश दिया है। उस गांव को राजस्व शिकायतों के विवाद से मुक्त कराने को कहा। उन्होंने संयुक्त टीम को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से सम्बन्धित जो भी शिकायतें हैं उनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया जाये। इसके अलावा उप जिलधिकारी चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चायल तहसील में 33 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी सिराथू ने बताया है कि सिराथू तहसील में 35 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह उपजिलाधिकारी मंझनपुर ने बताया कि मंझनपुर तहसील क्षेत्र में 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अब तीन दिन चलेगा अभियान
सरकारी जमीनों से कब्जामुक्त करने का अभियान अब तीन दिन चलेगा। पिछले महीने तक यह अभियान हर बुधवार और शनिवार को चलता था। इससे बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन खाली कराई गई। डीएम के निर्देश पर अब यह अभियान सोमवार, बुधवार और शनिवार को चला करेगा। 11 बीघे भूमि से हटवाया कब्जा
चायल : चायल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्थित तालाब, खलिहान, बंजर व चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व व पुलिस की टीम से विशेष अभियान चलाया। मौके पर पहुंच राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने 11 बीघे भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। सोमवार को चायल एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एंटी भूमाफिया टीम ने पिपरी थाने के नसीरपुर इब्राहिमपुर, दरियापुर सरायअकिल के भगवानपुर, म्योहरिया, पूरामुफ्ती के डूडेमऊ चरवा के जलालपुर शान और बलकरणपुर, कोखराज थाने के आदमपुर नादिर अली व बालकमऊ गांव में अभियान चलाकर कुल 33 मामलों का निस्तारण कराते हुए 11 बीघा बीघे भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। पुलिस टीम के न पहुंचने से नहीं खाली हुई भूमि
उदहिन : पइंसा थाना क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। राजस्व निरीक्षक मायादीन की अगुवाई में शाखा गांव पहुंची राजस्व टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर तीन तालाबों की पैमाइश किया। जांच में अवैध कब्जा पाया गया। पुलिस टीम के न पहुंचने से भूमि को खाली नहीं कराया जा सका। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक कामता प्रसाद पटेल की अगुवाई में पहुंची राजस्व टीम ने शिकायत के आधार पर दो चकमार्ग की पैमाइश किया। जांच में चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जा भी पाया गया, लेकिन पुलिस के सहयोग न करने की वजह से भूमि अवैध कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी।