Move to Jagran APP

दहेज की खातिर विवाहिता को भगाया, केस दर्ज

पूरामुफ्ती के हुसैनपुर गांव की एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की खातिर पीटकर भगा दिया। मामले में ससुराल पक्ष से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 11:01 PM (IST)
दहेज की खातिर विवाहिता को भगाया, केस दर्ज
दहेज की खातिर विवाहिता को भगाया, केस दर्ज

जासं, कौशांबी : पूरामुफ्ती के हुसैनपुर गांव की एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की खातिर पीटकर भगा दिया। मामले में ससुराल पक्ष से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

हुसैनपुर निवासी कुलसूम बेगम ने बताया कि उसकी शादी प्रयागराज के नैनी गाजिया खरकौनी निवासी अकबर अली के साथ हुई थी। कुलसूम का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 10 दिसंबर को ससुरालियों ने उसकी पिटाई की और घर से भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मायके वालों को आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने महिला थाना को निर्देशित किया कि दोनों पक्षों को बुलाकर सामंजस्य बनाया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाए। महिला थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाया और समझौते का प्रयास किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। इस पर पुलिस ने अकबर अली, अनवर अली, बानो, आरिफ अली व भिन्नी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे में युवक जख्मी

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली के ओसा चौराहे के निकट गुरुवार की रात एक युवक ट्रक की टक्कर से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर के धाता निवासी मनोज कुमार परिवार के साथ ओसा चौराहे के निकट रहता है। गुरुवार रात वह बाइक से हाइवे की ओर गया था। शाम करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही ओसा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार (40) जख्मी हो गया। जानकारी के बाद पहुंचे स्वजनों ने उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां मनोज की हालत में सुधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.