चारों भाइयों के गले लगते ही भर आई आंखें
जासं, कौशांबी : दशहरा के बाद एकादशी को जिला मुख्यालय मंझनपुर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। शनिवार की शाम से ही मेले में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रात करीब 10 बजे राम-भरत मिलाप हुआ। चारों भाइयों का एक-दूसरे प्रति प्रेम देख दर्शकों की आंखें आंसू से भर आईं और वह जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। पूरी रात मेले में रंग-बिरंगी झांकियां निकाली गई। जिसे देखने के लिए पूरी रात भीड़ जमा रही।
जासं, कौशांबी : दशहरा के बाद एकादशी को जिला मुख्यालय मंझनपुर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। शनिवार की शाम से ही मेले में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रात करीब 10 बजे राम-भरत मिलाप हुआ। चारों भाइयों का एक-दूसरे प्रति प्रेम देख दर्शकों की आंखें आंसू से भर आईं और वह जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। पूरी रात मेले में रंग-बिरंगी झांकियां निकाली गई। जिसे देखने के लिए पूरी रात भीड़ जमा रही।
शनिवार की रात मंझनपुर कस्बे में भरत मिलाप का मंचन रामलीला के कलाकारों ने पेश किया। मंझनपुर की अंजहाई बाजार से राम दल निकला। राम-लक्ष्मण व सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई। इसके अलावा भरत व शत्रुघ्न की झांकी बाजार से निकाली गई। एक तरफ से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की आ रही झांकी लोगों का मन मोह रही थी तो दूसरी तरफ से भरत व शत्रुघ्न की झांकी उन्हें लुभा रही थी। राम व भरत के गले मिलते ही उपस्थित दर्शकों द्वारा जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंत्रोच्चारण के साथ राज्याभिषेक कराया। रामलीला कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकुंदी लाल केसरवानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी समेत कमेटी के सदस्यों ने मेले में आए हुए लोगों को आभार व्यक्त किया। कस्बे में पूरी रात चौकियों के आने-जाने कर सिलसिला जारी रहा। इस दौरान प्रमेश केशरवानी, अंशुल केशरवानी, सुमित केसरवानी, राजीव केशरवानी, ¨रकू ¨सह, सोनू केशरवानी समेत मेला कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। झांकियां देखने उमड़े लोग
जासं, कौशांबी : शनिवार की रात मंझनपुर में झांकियों को देखने लिए ओसा, नौगिरवा, खोरा, टेंवा, समदा, टिकरी, महरोहनी आदि गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। नव युवक संघ लाइट एवं कमेटी के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केशरवानी व कस्बे के अन्य लोगों के सहयोग से मंझनपुर चौराहे से तहसील रोड, सिराथू रोड व ओसा रोड पर आकर्षक विद्युत सजावट की थी। चौराहे में डीजे का कंपटीशन हुआ। प्रयागराज से आई हुई झांकियों में बाल व युवा कलाकारों ने देवताओं का रूप धारण कर नृत्य किया। किसी झांकी में राधा की पायल व श्याम की बंसी बज रही थी तो किसी में शिव तांडव हो रहा था। महिलाओं ने की खरीदारी
मंझनपुर के दशहरा मेला में महिलाओं के लिए मीना बाजार भी सजा था जिसमें सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उपयोग की सामग्री की खरीदारी की। बच्चों के लिए झूले थे तो तरह-तरह के खाने-पीने के स्टाल भी लगे थे। मेले में पर्याप्त पुलिस तैनात रही। वन से वापस लौटे राम
संसू, कसेंदा : नूरपुर हाजीपुर रामलीला में राम रावण का वध करके सीता, लक्ष्मण व वानर सेना के साथ अयोध्या लौटे। यहां राम दर्शन को तरस रहे भरत व उनके परिजनों के साथ अयोध्या के नर नारी मिले। रामलीला अध्यक्ष धीरेन्द्र ¨सह, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध उपाध्याय, महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, निरंजन चौधरी आदि थे। आज होगा चरवा की रामलीला का समापन
संसू, चरवा : चरवा में सप्ताह भर से हो रही रामलीला का 22 अक्टूबर को समापन होगा। सोमवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि रामलीला मैदान में चरवा प्रशासन से सुरक्षा मांगी जो नहीं नहीं दी गई। इसकी शिकायत मेला अध्यक्ष रवि पांडेय ने विधायक संजय गुप्ता से व चरवा थाना प्रभारी से की है। जबकि शनिवार को चरवा के मेले में लड़कियों से छेड़खानी भी हुई थी।