शरद पूर्णिमा पर गंगा में भक्तों ने लगाई डुबकी
संसू, कड़ा : शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सैकड़ों लोगों ने पतित पावनी मां गंगा में स्नान किया। इसके बाद मां शीतला के धाम पर पहुंचकर मत्था टेका और दर्शन पूजन किया।
संसू, कड़ा : शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सैकड़ों लोगों ने पतित पावनी मां गंगा में स्नान किया। इसके बाद मां शीतला के धाम पर पहुंचकर मत्था टेका और दर्शन पूजन किया।
पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही कड़ा के कुबरी घाट, कलेश्वर घाट, हनुमान घाट, बाजार घाट पर पहुंचे। जनपद सहित अन्य जनपदों से लोगों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान हर-हर गंगे के उद्घोष से घाट गुंजायमान हो उठे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने 51 वीं शक्ति पीठ मां शीतला के धाम में पहुंचकर मत्था टेक और मां से मनोकामनाएं पूरी होने की विनती की। इस दौरान धाम में सजी दुकानों पर महिलाओं ने गृहस्थी के समानों की खरीदारी की। वृद्धा ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
संसू, कड़ा : एक वृद्ध महिला ने बुधवार की सुबह गंगा में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए गंगा के किनारे मौजूद गोताखोर कूद पड़े। उपचार के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के संभुई गांव निवासी वृद्धा कई सालों से बीमार हैं। इससे वह दिमागी रूप में उलझन में रहती हैं। बुधवार की सुबह वह घर से अचानक गायब हो गई और सीधे कड़ा स्थित कुबरी घाट पहुंच गई। वृद्ध महिला ने घाट पर लोगों की नजरे बचाते हुए गंगा में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने अचानक महिला को डूबते देखा तो शोर मचाया। इसी दौरान घाट पर मौजूद गंगा गोमती सेवा संस्थान के गोताखोर कामता निषाद व अमित निषाद महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को बचा लिया। इसी दौरान सूचना पाकर समिति के अध्यक्ष विनय पांडेय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला का उपचार कराया। उसके होश में आने के बाद परिवार के संबंध में जानकारी ली गई। परिजनों की जानकारी मिलने पर वृद्ध महिला को उन्होंने घर पहुंचा दिया। वृद्ध महिला के बेटे ने बताया कि दिमागी रूप से परेशान रहने के कारण वह अक्सर गांव में इधर-उधर चली जाती हैं। उन्होंने कहा कि वह मां की अब नियमित निगरानी करेंगे और उसे अकेला नहीं छोड़ेंगे।