Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: सपा ने इस सीट पर उतारा सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, लंदन से की है पढ़ाई.. पिता हैं विधायक

समाजवादी पार्टी-गठबंधन (आईएनडीआईए) से कौशांबी अनुसूचित जाति संसदीय सीट से पुष्पेंद्र सरोज प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा उनके नाम का पत्र जारी किया गया। पुष्पेंद्र का जन्म एक मार्च 1999 को हुआ है। मौजूदा समय में इनकी उम्र 25 वर्ष है। इनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा देहरादून से हुई है जबकि स्नातक की पढ़ाई क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से की है।

By Vikas Malviya Edited By: Shivam Yadav Published: Fri, 12 Apr 2024 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2024 06:05 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: सपा ने इस सीट पर उतारा सबसे कम उम्र प्रत्याशी।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। समाजवादी पार्टी-गठबंधन (आईएनडीआईए) से कौशांबी अनुसूचित जाति संसदीय सीट से पुष्पेंद्र सरोज प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा उनके नाम का पत्र जारी किया गया। वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर के विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।

loksabha election banner

कौन हैं पुष्पेंद्र सरोज?

पुष्पेंद्र का जन्म एक मार्च 1999 को हुआ है। मौजूदा समय में इनकी उम्र 25 वर्ष है। इनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा देहरादून से हुई है, जबकि स्नातक की पढ़ाई क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से की है। 

तीन बहनों ममता, प्रीती व प्रभा में वह सबसे छोटे हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि वह अभी अविवाहित हैं। माता पुष्पा सरोज गृहिणी हैं। पिता इंद्रजीत सरोज 1997 से लगातार चार बार मंझनपुर आरक्षित सीट से विधायक रहे। तीन बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। 

वहीं, पांचवीं बार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पुन: जीत दर्ज की और मौजूदा समय में मंझनपुर से विधायक हैं। पुष्पेंद्र सपा में मौजूदा समय में किसी भी पद पर नहीं है। उन्होंने वर्ष 2017 में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.