Move to Jagran APP

कृष्ण ने कालिया नाग को मारकर यमुना का पानी किया अमृत

संसू, सिराथू : क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के तट पर स्थित त्यागी आश्रम कैमा में विष्णु महायज्ञ एवं कृष्ण रासलीला के सातवें दिन कालिया नाग वध का मंचन किया। जिसे देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के लोग आश्रम में मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 09:21 PM (IST)
कृष्ण ने कालिया नाग को मारकर यमुना का पानी किया अमृत
कृष्ण ने कालिया नाग को मारकर यमुना का पानी किया अमृत

संसू, सिराथू : क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के तट पर स्थित त्यागी आश्रम कैमा में विष्णु महायज्ञ एवं कृष्ण रासलीला के सातवें दिन कालिया नाग वध का मंचन किया। जिसे देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के लोग आश्रम में मौजूद थे।

loksabha election banner

कृष्ण ने यमुना नदी में रह रहे कालिया नाग को मारने की लीला को दिखाया। बांके बिहारी संस्थान वृंदावन मथुरा से पधारे संस्थान के संस्थापक व्यकारणाचार्य स्वामी मिथलेश पांडेय ने बताया कि कालिया नाग इतना विषैला था कि यमुना सौ योजन पानी विषैला रहता था। जिससे जीव-जंतु पीना तो दूर की बात जमुना के इस पार से उस पर उड़कर कोई पक्षी निकल जाता तो उसका मरना निश्चित हो जाता। इस अत्याचार से पशु-पक्षी के अलावा मानव भी परेशान थे। कृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ यमुना के पास गेंद खेल रहे थे। अचानक गेंद यमुना में जा गिरी। कृष्ण ने यमुना में छलांग लगा दी। यह नजारा देखकर उनके बाल सखा भयभीत हो गए और उन्होंने जैसे ही कालिया नाग भगवान की तरफ काटने की कोशिश की तो भगवन ने उसका सिर कुचल दिया और नाथ कर बाहर निकल आए। इस दौरान कृष्ण के रोल में सुदीप द्विवेदी, शिवम ने अपनी कलाओं से बैठे भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक श्रीराम परमहंस दास के सुयोग्य मार्ग दर्शन में कृष्ण रासलीला का कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर व्यास कंचन द्विवेदी, विमल द्विवेदी इंद्र, दयाशंकर तिवारी, गुड्डू ¨सह, मटरू पांडेय आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.