Move to Jagran APP

Kaushambi: धरने पर बैठे प्रधान संघ अध्यक्ष और भाजपा नेता, ग्राम पंचायत सचिव पर लगाया मनमानी का आरोप

कौशाम्बी के जिले के विकास खंड कड़ा के ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता ने ग्राम पंचायत में सचिव पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग हेतु हंगामा किया है जिसके बाद ब्लॉक परिसर में भीड़ जमा हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Wed, 11 Jan 2023 07:41 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2023 07:41 PM (IST)
Kaushambi: धरने पर बैठे प्रधान संघ अध्यक्ष और भाजपा नेता, ग्राम पंचायत सचिव पर लगाया मनमानी का आरोप
खंड विकास अधिकारी कार्यालय के गेट पर बैठे प्रधान

जागरण संवाददाता, कौशाम्बी: जिले के विकास खंड कड़ा के ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता ने ग्राम पंचायत में सचिव पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग हेतु हंगामा किया है जिसके बाद ब्लॉक परिसर में भीड़ जमा हो गई। खंड विकास अधिकारी ने प्रधान संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता पर अभद्रता व अपात्र लोगों के लिए आवास की मांग का आरोप लगाया है। जिसके बाद प्रधान संघ अध्यक्ष धरने पर बैठ गए।

loksabha election banner

प्रधान ने पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया

बतातें चले की विकास खंड कड़ा के प्रधान संघ अध्यक्ष व दौलतपुर ग्राम प्रधान अनिल शर्मा बुधवार को ब्लॉक परिसर में अचानक हंगामा करने लगे जिसके बाद ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगो की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान प्रधान अनिल शर्मा ने ग्राम पंचायत के सचिव पर मनमानी व कमीशन का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। जिसके बाद मौजूद प्रधानों व कर्मचारियों ने प्रधान संघ अध्यक्ष को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन बात नहीं बनी।

वहीं खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्राम प्रधान सचिव पर कार्यवाही की मांग को लेकर ब्लॉक में ही धरने पर बैठ गए। बता दें प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ ब्लॉक में मौजूद अन्य प्रधान धरने में बैठने से कतराते रहे।

क्या कहते है खंड विकास अधिकारी

इस बाबत खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी का कहना है की ग्राम प्रधान एक दर्जन से अधिक अपात्र लोगों के लिए आवास की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर हंगामा करने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.