विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बार-बाला का डांस देखते कौशांबी के दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, ड्यूटी में लापरवाही पर SP ने किया लाइन हाजिर

By Adarsh Kumar Srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 17 Sep 2026 06:06 PM (IST)

कौशांबी में कड़ाधाम थाने के दो पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान बार-बाला का डांस देखते हुए वीडियो वायरल हुआ। एसपी ने लापरवाही बरतने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।

कौशांबी में ड्यूटी दरकिनार कर बार बाला का डांस देखने वाले दो पुलिसकर्मियों लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।

कौशांबी में ड्यूटी दरकिनार कर बार बाला का डांस देखने वाले दो पुलिसकर्मियों लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।

HighLights

  1. कड़ाधाम थाने में तैनात सिपाहियों की हब्बूनगर के मेले में लगी थी ड्यूटी

  2. मंच के समीप ड्यूटी भूल गए थे, सीओ करेंगे इस प्रकरण की जांच

जागरण संवाददाता, कौशांबी। कड़ाधाम थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों का डांस देखते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी मंच के समीप बैठकर सुरक्षा ड्यूटी भूल, बार बाला का डांस देखते नजर आ रहे हैं। प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। साथ की प्रकरण की जांच सर्किल अफसर (सीओ) को दी गई है।

दंगल प्रतियोगिता में लगाई गई थी ड्यूटी

डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि 16 सितंबर को कड़ाधाम क्षेत्र के हब्बूनगर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन था। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए थे। मेले में भीड़ को देखते हुए एचसीपी राघवेंद्र तिवारी व आरक्षी गोविंद सिंह राना को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया। डांस प्रोग्राम का एक वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही पर कार्रवाई 

प्रसारित वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतते साफ नजर आए थे। इसे लेकर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ को सौपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: पिकअप वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत, चार घायल; दो की हालत गंभीर