विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा 'स्वाद का मेला', अब दुनिया में पहचान बनाएगा कौशांबी का मुंगौड़ा

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:10 PM (IST)

कौशांबी का प्रसिद्ध मुंगौड़ा दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में अपनी पहचान बनाएगा।

'एक जनपद, एक व्यंजन' योजना के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे स्थानीय पाक कला को बढ़ावा मिलेगा।

'एक जनपद, एक व्यंजन' योजना के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे स्थानीय पाक कला को बढ़ावा मिलेगा।

HighLights

  1. कौशांबी का प्रसिद्ध मुंगौड़ा दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मेले में प्रदर्शित होगा।

  2. 'एक जनपद, एक व्यंजन' योजना के तहत इसे पहचान मिलेगी।

  3. स्थानीय कारीगर सौरभ गुप्ता को अपनी पाक कला दिखाने का अवसर।

संवाद सूत्र, म्योहर(कौशांबी)। जिले के पारंपरिक स्वाद को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में नेवादा विकास खंड के कटरा का प्रसिद्ध मुंगौड़ा लोगों को चखने का मौका मिलेगा। इसे बनाने वाले सौरभ गुप्ता के हाथों का जायका देश-विदेश से आए लोगों तक पहुंचेगा।

‘एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना के तहत जिले के मुंगौड़े को विशेष पहचान दिलाने की पहल की जा रही है। कटरा निवासी सौरभ गुप्ता का यह पारंपरिक व्यंजन अपने खास स्वाद और स्थानीय पहचान के लिए जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में इसे स्थान मिलने से सौरभ को अपनी पाक कला दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा।

इस आयोजन से जिले की खानपान परंपरा को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय व्यंजन बनाने वाले कारीगरों और कारोबारियों के लिए भी नए अवसर खुल सकते हैं। कटरा का मुंगौड़ा अब भारत मंडपम में देश-विदेश के लोगों को कौशांबी के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।