विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस और दीपावली पर फर्नीचर बाजार में रौनक, बिक्री में 10-15 प्रतिशत उछाल के आसार

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:00 PM (IST)

धनतेरस और दीपावली के करीब आते ही कौशांबी के फर्नीचर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। लोग नए ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. धनतेरस-दीपावली से पहले फर्नीचर बाजार में बढ़ी चहल-पहल।

  2. सोफा, आलमारी, डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर की मांग तेज।

  3. पिछले साल से 10-15% अधिक बिक्री की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। धनतेरस और दीपावली के नजदीक आते ही फर्नीचर बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। घरों की साफ-सफाई और सजावट के साथ लोग पुराने फर्नीचर को बदलकर नए लुक के फर्नीचर की खरीदारी कर रहे हैं।

सोफा, आलमारी, डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल और कुर्सी की मांग बढ़ी है। ग्राहक पसंद के फर्नीचर की बुकिंग भी करा रहे हैं, ताकि त्योहार से पहले उसकी डिलीवरी मिल सके। कारोबारियों को इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग 10 से 15 फीसदी तक अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।

धरतेरस को देखते हुए मंझनपुर, भरवारी, करारी, चायल, पश्चिम शरीरा, मूरतगंज, सिराथू समेत अन्य बाजारों के फर्नीचर शोरूम और दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजारों में पारंपरिक लकड़ी के फर्नीचर के साथ आधुनिक डिजाइन वाले फर्नीचरों की भी मांग है। खासकर युवा ग्राहक नए डिजाइनर के सोफा और डाइनिंग टेबल पसंद कर रहे हैं। जबकि अन्य लोग आलमारी, कुर्सी, मेज आदि खरीद रहे हैं।

दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन व रेंज में स्टाक पहले से ही तैयार किया है। कुछ दुकानदारों द्वारा छूट और उपहार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए जा रहे हैं।

जिस तरह से ग्राहकों का रुझान है। उसे देखने से ऐसा लग रहा है कि इस बार धनतेरस और दीपावली पर पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 से 15 फीसदी तक बिक्री बढ़ने की संभावना है।
अख्तर खान, फर्नीचर व्यापारी

दीपावली में सजावट के साथ नया फर्नीचर खरीदने की परंपरा है। त्योहार नजदीक होने पर दुकान में ग्राहकों की भीड़ आ रही है और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी भी कर रहे हैं।
नीरज विश्वकर्मा, फर्नीचर व्यापारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।