कौशांबी में ऑनलाइन लिंक क्लिक करते ही खाली हुआ खाता, साइबर सेल की मुस्तैदी से युवक को वापस मिली ठगी की रकम
कौशांबी में एक युवक ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने से साइबर ठगी का शिकार हो गया, जिससे उसके खाते से ...और पढ़ें

ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी।
HighLights
ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने से युवक के खाते से 49,600 रुपये निकले।
साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी ठगी की रकम वापस दिलाई।
पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की।
जागरण संवाददाता, कौशांबी। ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने लिंक के जरिए झांसा देकर उनके खाते से 49,600 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी रकम वापस करा दी। पश्चिम शरीरा क्षेत्र के लुधौरा उर्फ कायमपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 11 मार्च को एक ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई।
देखते ही देखते उनके खाते से 49,600 रुपये की रकम उड़ गई। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने साइबर क्राइम थाना एवं साइबर सेल टीम ने मामले में कार्रवाई निर्देश दिया।
पुलिस के प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि बुधवार को विनोद कुमार के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने कौशांबी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और लालच या झांसे में आकर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें।
