विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी के संदीपन घाट थाना प्रभारी निलंबित, मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर IG ने की कार्रवाई

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 18 Aug 2026 07:58 PM (IST)

कौशांबी के संदीपन घाट थाना प्रभारी आशुतोष सिंह को मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया ...और पढ़ें

कौशांबी के संदीपन घाट थाना प्रभारी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

कौशांबी के संदीपन घाट थाना प्रभारी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

HighLights

  1. हत्या की कोशिश के बजाय गैर इरादतन हत्या के प्रयास का दर्ज किया गया था मुकदमा

  2. डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद आइजी ने की कार्रवाई, कार्रवाई से महकमे में खलबली

जागरण संवाददाता, कौशांबी। कुल्हाड़ी से वारकर युवक की हत्या का प्रयास करने के मामले में गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम करना संदीपनघाट थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के लिए गले की फांस बन गया। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद आइजी ने डीएसपी चायल शिवांक सिंह से जांच कराया तो प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। सीओ की रिपोर्ट पर मंगलवार को आइजी अजय मिश्रा ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

संदीपनघाट क्षेत्र के असद उल्लागंज मजरा पट्टी परवेजाबाद निवासी गनेशदीन ने पिछले दिनों आइजी से शिकायत कर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश में उनके पुत्र अमर सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में बेटे को गंभीर चोटें आईं और पीड़ित का पुत्र बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा नहीं दर्ज किया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपितों को लाभ पहुंचाने के लिए गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। आरोपितों पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। आईजी ने आरोपों की जांच डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने कराई। रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को उन्होंने संदीपनघाट थाना प्रभारी आशुतोश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसे लेकर पुलिस महकमे में खलबली है।