विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में क्लास 6 के छात्र ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटकता मिला शव

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:31 PM (IST)

कौशांबी के मछौली गांव में कक्षा छह के एक 12 वर्षीय छात्र अतुल का शव घर में फंदे से लटका ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कौशांबी के मछौली गांव में 12 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या।

  2. कक्षा छह के छात्र अतुल का शव घर में फंदे से मिला।

  3. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। पश्चिम शरीरा क्षेत्र के मछौली का मजरा दानपुर गांव में बुधवार की दोपहर एक छात्र का शव घर के भीतर रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला। बेटे का शव देख स्वजन चीख पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया, इस बावत स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मछौली निवासी रामसिया मेरठ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। घर पर पत्नी बच्चों के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा 12 वर्षीय अतुल स्थानीय स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अतुल नाश्ता किया। उसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

थोड़ी देर बीतने के बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो स्वजन ने आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर रोशन दान से झांक कर देखा तो अतुल फंदे से लटक रहा था। दरवाजे को तोड़कर आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा गया और गांव के लोग नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ ने बताया कि किशोर ने खुदकुशी की है। उसने किस बात से आहत आकर मौत को गले लगाया, इस बावत स्वजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के कौशांबी में बार मालिक-मैनेजर पर हमला, पांच लाख की लूट