Move to Jagran APP

कौशांबी के युवक की मुंबई में हादसे में मौत, परिवार वाले शव लेने मुंबई रवाना

सराय अकिल थाना क्षेत्र के बिगहरा उस्मानपुर गांव एक युवक की मुंबई में सड़क हादसे के चलते मौत हो गई। मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। स्वजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 10:56 PM (IST)
कौशांबी के युवक की मुंबई में हादसे में मौत, परिवार वाले शव लेने मुंबई रवाना
कौशांबी के युवक की मुंबई में हादसे में मौत, परिवार वाले शव लेने मुंबई रवाना

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बिगहरा उस्मानपुर गांव एक युवक की मुंबई में सड़क हादसे के चलते मौत हो गई। मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। स्वजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

loksabha election banner

बिगहरा उस्मानपुर निवासी 45 वर्षीय अश्वनी उपाध्याय मुंबई के बसईपुरा में आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की सुबह आटो लेकर वह बसईपुरा क्षेत्र में ही घूम रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि इस बीच ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी की मौके पर मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी तो मातम छा गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के कुछ लोग शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

सैनी कोतवाली क्षेत्र के भौंतर मोड़ के समीप हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई।

अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद समीर एक हिदी दैनिक अखबार का हांकर है। सोमवार की सुबह अखबार बांटकर वह जैसे ही भौंतर मोड़ के समीप पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजरे राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते स्वजन भी अस्पताल पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.