Kaushambhi : छेड़छाड़ के इरादे से रात में घर में घुसा युवक, महिला ने पहुंचवा दिया हवालात
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं चर्चा पर जाएं तो धर्मवीर और विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मिलने गया था। आशनाई के चक्कर में घर में घुसे युवक पर केस दर्ज हो गया है।
करारी कौशांबी, जागरण टीम। करारी कोतवाली के एक गांव में एक विवाहिता के घर में घुसकर पड़ोस के युवक को छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। पीड़िता ने इलाकाई थाने में शिकायत कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
करारी कोतवाली के बजहा खुर्रम पुर गांव में बीती रात्रि करीब बारह बजे एक महिला अपने घर में सो रही थी। तभी गांव का ही युवक धर्मवीर छत से उसके घर में घुस गया और दरवाजा खटखटाने लगा। तब महिला ने दरवाजा खोला । इसी बीच महिला ने बताया धर्मवीर हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। महिला के परिजनों ने 112 डायल पर सूचना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं चर्चा पर जाएं तो धर्मवीर और विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मिलने गया था। आशनाई के चक्कर में घर में घुसे युवक पर केस दर्ज हो गया है।