Move to Jagran APP

Kaushambhi News : कौशांबी में दुष्कर्मी शिक्षक पकड़ से बाहर, ट्रेन के आगे कूदी पीड़िता-हालत गंभीर

पुलिस अभी तक दुष्कर्म के आरोपित प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोखराज क्षेत्र में एक किशोरी 29 अप्रैल को घर पर अकेली थी। पीड़िता का कहना है कि रामबली शर्मा विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र ने उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। तीन दिन पहले दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर किसी ने प्रसारित कर दिया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 08 Jun 2024 09:58 PM (IST)
Hero Image
Kaushambhi News : कौशांबी में दुष्कर्मी शिक्षक पकड़ से बाहर, ट्रेन के आगे कूदी पीड़िता-हालत गंभीर
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।