ससुरालियों ने दहेज के लिए महिला को पीटकर भगाया
सरायअकिल के मौलवीगंज की महिला को ससुरालियों ने दहेज के लिए पीटकर भगा दिया। रोती बिलखती महिला ने मायके पहुंच घटना की जानकारी स्वजनों को दी। स्वजनों भी परेशान हो गए। पिता के साथ थाने पहुंचकर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चायल : सरायअकिल के मौलवीगंज की महिला को ससुरालियों ने दहेज के लिए पीटकर भगा दिया। रोती बिलखती महिला ने मायके पहुंच घटना की जानकारी स्वजनों को दी। स्वजनों भी परेशान हो गए। पिता के साथ थाने पहुंचकर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा सरायअकिल के मौलवीगंज की शबनम बेगम की शादी दो साल पहले मोहल्ले के ही मोहम्मद मूसा के बेटे मोहम्मद ईसा के साथ हुई थी। यह ईसा की दूसरी शादी थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक ठाक चलता रहा। एक साल बाद पति और सास ने कम दहेज लाने की उलाहना देना शुरू कर दिया। वह आए दिन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज न मिलने पर वह सभी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने शुक्रवार को शबनम को मारपीट कर घर से भगा दिया। रोती बिलखती महिला अपने मायके पहुंची। घटना की जानकारी स्वजनों को दी। पिता के साथ थाने पहुंचकर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। अब पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही। गलत कार्य के विरोध पर पत्नी दे रही धमकी, दी तहरीर
चायल : सरायअकिल के टिकरा मजरा पनारा गोपालपुर गांव का एक युवक अपनी पत्नी से परेशान है। पत्नी की हरकतों के चलते उसको कई जगह शर्मिदा होना पड़ा। अब युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी है। वहीं पत्नी अपनी हरकतों को कम करने का नाम नहीं ले रही। वह समझाने पर आत्महत्या की धमकी दे रही।
टिकरा गांव निवासी मोहम्मद मेराज पुत्र मोहम्मद इदरीस ने बताया कि वह सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। उसने वहां से अब तक पत्नी को छह लाख रुपये और सोने के जेवरात भेजा था। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी गलत हरकतें करने लगी। सऊदी अरब से लौटने पर उसे पत्नी के करतूतों की जानकारी हुई। यह सुन उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश करते हुए अपने छह लाख रुपये और जेवरात मांगे। उसके समझाने का असर पत्नी के ऊपर नहीं पड़ा। बल्कि उसकी पत्नी उसे बराबर धमकी देती है कि अगर आरोप लगाया तो वह आग लगाकर जान दे देगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उस पर होगी। पत्नी की धमकी से परेशान होकर मेराज ने शनिवार को थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।