इफ्को ने मृदा स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किसानों को किया जागरूक
विकास खंड कौशांबी के पश्चिम शरीरा गांव स्थित सहकारी समिति के प्रागंण में बुधवार को इफ्को ने संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संवर्धन गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष इलाहाबाद जिला सहकारी बैंक अमरनाथ मौर्य व अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह ने किया।
जासं, चायल : विकास खंड कौशांबी के पश्चिम शरीरा गांव स्थित सहकारी समिति के प्रागंण में बुधवार को इफ्को ने संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संवर्धन गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष इलाहाबाद जिला सहकारी बैंक अमरनाथ मौर्य व अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्र सेन सिंह ने किसानों संबोधित करते हुए कहा कि वह वैज्ञानिक पद्धति एवं कृषि वैज्ञानिकों के सलाह से फसल उत्पादन की तकनीकी सीख खेती में आने वाले खर्चो की लागत कम कर सकते है। इफ्को के उपमहाप्रबंधक अभिमन्यु राय ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होने इफ्को के नैनो फर्टिलाइजर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजीत सिंह ने सहकारी समितियों में उपलब्ध कृषि आदानों एवं फसली ऋण की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने पौधों को आवश्यक पोषक तत्वों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से खेत की मिट्टी परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग करने की सलाह दी। संतुलित रासायनिक उर्वरक एनपीके 12-32-16 का प्रयोग मिट्टी के लिए बेहतर होता है। डॉ. आशीष सिंह ने पशुओं की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल के विषय में जानकारी दी। अजीत कुमार ने गेहूं एवं आलू की फसल में लगने वाले कीट एव रोगों की रोकथाम के विषय में जानकारी दी। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक जीतेंद्र कुमार गंगवार ने रासायनिक उर्वरकों यूरिया, डीएपी के अलावा उपलब्ध विभिन्न जैविक उर्वरक जैसे सागारिका, बायोडाइजेस्टर एवं बायो फर्टिलाइजर के विषय में विस्तार से जानकारी दी। -किसान समितियों से करें लेनदेन
कार्यक्रम के अध्यक्ष इलाहाबाद जिला सहकारी बैंक अमरनाथ मौर्य ने किसानों से कहा कि सहकारी समितियों से लेनदेन कर पुनर्जीवित करने में अपना सक्रिय सहयोग दे। फसली ऋण का लेनदेन कर समिति का सक्रिय सदस्य बन कर सहकारिता को नयी ऊर्जा प्रदान करें। कार्यक्रम के अंत मे इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार गंगवार ने गोष्ठी में आए किसानों का स्वागत किया।