अगर किया नियम का पालन तो सुरक्षित लौटेंगे घर
सिराथू तहसील के निकट शुक्रवार को तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चालकों की आंखों की जांच के बाद उनके बीच चश्मे का वितरण किया गया। विधायक व एआरटीओ ने लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।
संसू, सिराथू : सिराथू तहसील के निकट शुक्रवार को तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चालकों की आंखों की जांच के बाद उनके बीच चश्मे का वितरण किया गया। विधायक व एआरटीओ ने लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने कहा कि आम जन सुरक्षित रहे। इसको लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह किसी के प्रयास से संभव नहीं है। कहा कि यातायात नियमों के पालन से हम सुरक्षित रह सकते हैं। यह किसी कार्रवाई से नहीं खुद की प्रेरणा से हमारे अंदर आएगी। विशिष्ट अतिथि शंकर जी सिंह ने बताया कि अधिकांश हादसे हमारी चूक व नशे की हालत में होने से होते हैं। नशे में वाहन चलाने जैसे प्रवत्ति पर अंकुश लगने से हादसों की संख्या में कामी आएगी। उन्होंने हर वाहन चलाने वाले को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह केवल नियमों के पालन के भय से नहीं, अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अशोक सोनकर व अन्य अतिथियों ने नेत्र चिकित्सकों की रिपोर्ट पर वाहन चालकों के बीच चश्मे का वितरण किया। इस मौके पर विपिन सोनकर, रिकू केसरवानी, जीतू, शारदा, लालता सहित स्थानीय वाहन चालक मौजूद रहे।