कौशांबी में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत, मची चीख पुकार
कौशांबी में देर रात एक हादसा हो गया। जब देर रात में सो रहे मां बेटे के ऊपर कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में दोनाें मां-बेटे की मौत हो गई है। ये हादसा देर रात हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवादसूत्र, अजुहा (कौशांबी)। कस्बे के वार्ड नंबर दो में गुरुवार की देर रात एक कच्चा मकान ढह गया। जिससे घर में सो रहे मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई। इस हादसे में एक गोवंश के बछड़े की भी मौत हो हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिराथू तहसील प्रशासन व पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 56 वर्षीय मोहम्मद शरीफ और 86 वर्षीय उसकी मां शकीना बानो हैं। यह हादसा देर रात सोते समय हुआ।
आपको बता दें कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर मोहल्ले में बीती रात कच्चे मकान की दीवाल गिरने से मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि एक मवेशी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा जहां दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है कि वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी शरीफ अली पुत्र रज्जब अली ठेलिया रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शरीफ अली अपने व अपने भाई के परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। बीती रात शरीफ अली 55 वर्ष अपनी मां सकीना बानो, पत्नी व 12 वर्षीय पुत्र शाह मोहम्मद के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। परिवार के अन्य लोग घर के अंदर छप्पर के नीचे सो रहे थे।

बीती रात अचानक कच्चे मकान के आगे की दीवाल गिर गई। जिससे सकीना बानो, शरीफ अली व शाह मोहम्मद मलबे में दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की खबर पर घर व मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले वालों ने पुलिस को हादसे की जानकारी देते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजवाया जहां से सकीना बानो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: रकमलाल हत्याकांड: पिता के कातिलों के डर से बिटिया ने छोड़ा स्कूल, परिवार नजरबंद

इस दौरान घायल अधेड़ शरीफ अली घर वापस लौट आया। वहीं इलाज के दौरान जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सकीना बानो को मृत घोषित कर दिया। इधर घायल शरीफ अली की भी घर में मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल शाह मोहम्मद का इलाज चल रहा है। इधर मलबे में दबने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने मवेशी का पोस्टमार्टम कराया है।

मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी जुटाई।
एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अझुवा कस्बे के वार्ड नं 2 में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मां बेटे के मौत की घटना अत्यंत ही दुखद।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते हुए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। दोनों मृतकों के पास कृषि योग्य भूमि उपलब्ध है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता आश्रितों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मृतक मवेशी को लेकर दैवी आपदा के तहत आर्थिक सहायता दी जायेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।