दूसरे दिन सरायअकिल में हरे रंग से खेली गई जमकर होली
जासं कौशांबी नगर पंचायत सरायअकिल में सतरंगी होली खेली जा रही है। हर वर्ष की भांति दूसरे दिन कस्बे में हरे रंग की बारिश की गई। टोली में शामिल लोग होली रंगों में सराबोर हो गए। होली खेलने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे भ़ुलाए। यहां पर खेली जा रही सतरंगी होली को लेकर लोग उत्साहित हैं।
जासं, कौशांबी : नगर पंचायत सरायअकिल में सतरंगी होली खेली जा रही है। हर वर्ष की भांति दूसरे दिन कस्बे में हरे रंग की बारिश की गई। टोली में शामिल लोग होली रंगों में सराबोर हो गए। होली खेलने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे भ़ुलाए। यहां पर खेली जा रही सतरंगी होली को लेकर लोग उत्साहित हैं।
22 मार्च से सरायअकिल के अलग-अलग तरीके से सतरंगी होली खेली जा रही है। शनिवार को फकीराबाद में होली को लेकर कस्बे के युवक एकत्रित हो गए। डीजे के धुन पर लोगों ने डांस किया। युवकों ने हरे रंग से होली खेली। साथ ही भाईचारे का संदेश दिया। अभी पटले चौराहे, सरायअकिल बाजार, पतेरिया आदि स्थान में अलग-अलग रंगों से होली खेली जाएगी। अंतिम दिन फूलों की होली खेली जाती है जिसमें कस्बे व क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे। इसी प्रकार मंझनपुर के नेता नगर में भी कस्बे के युवकों ने होली खेली। अंशुल केसरवानी से टोली में शामिल नव युवकों को गुझिया खिलाई और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कुछ युवकों ने कपड़ा फाड़ होली भी खेली। आज निकलेगी शिव बरात
होली महोत्सव में रविवार के फकीराबाद चौराहे से बाजे-गाजे के साथ शिव बरात निकाली जाएगी। जो सरायअकिल के शिव मंदिर तक जाएगी। इसके लिए कस्बे के लोगों ने तैयारी कर ली है।