स्वास्थ्य कर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
मंझनपुर कस्बे के गांधीनगर निवासी विजय शंकर का बेटा राहुल जिला अस्पताल में संविदा पर स्वास्थ्य कर्मी है। उसका मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की सुबह भी विपक्षी अपने तीन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। राहुल ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
जासं, कौशांबी : मंझनपुर कस्बे के गांधीनगर निवासी विजय शंकर का बेटा राहुल जिला अस्पताल में संविदा पर स्वास्थ्य कर्मी है। उसका मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की सुबह भी विपक्षी अपने तीन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। राहुल ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच एक हमलावर ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। आसपास रहे लोगों ने ललकारा तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। गंभीर हालत में राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।