Move to Jagran APP

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र गिरफ्तार, पुलिस बोली- आरोपी कहीं भागने...

वीडियो प्रसारित किए जाने से आहत पीड़िता ने शनिवार की सुबह भरवारी में ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की थी।बहरहाल वह बच गई। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित थीं। कोखराज पुलिस और एसओजी ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर टेढ़ीमोड़ के पास से उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Sun, 09 Jun 2024 05:32 PM (IST)
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र गिरफ्तार, पुलिस बोली- आरोपी कहीं भागने...
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कौशांबी : कोखराज क्षेत्र में दुष्कर्म का वीडियो प्रसारित होने से आहत किशाेरी ने शनिवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वाले एक आरोपित राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रविवार की सुबह दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को भी कोखराज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने टेढ़ीमोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कोखराज क्षेत्र में एक किशोरी 29 अप्रैल को घर पर अकेली थी। तभी भरवारी स्थित रामबली शर्मा विद्यालय का प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्र उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। परिजनों को घटना की जानकारी चार दिन पहले तब हुई थी, जब दुष्कर्म किए जाने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ट्रेन के आगे कूद गई थी पीड़िता

उधर, वीडियो प्रसारित किए जाने से आहत पीड़िता ने शनिवार की सुबह भरवारी में ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की थी। बहरहाल, वह बच गई। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित थीं।

कोखराज पुलिस और एसओजी ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर टेढ़ीमोड़ के पास से उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। मुख्य आरोपित पूरब शरीरा, थाना पश्चिम शरीरा का रहने वाला है। हालांकि, उसका हालपता मेहता डिग्री कालेज, भरवारी के सामने बताया गया है।