समय-समय पर मवेशियों को दें चारा-पानी
जासं कौशांबी जनपद में बनाए गए दो पशु आश्रय स्थल का संयुक्त निदेशक पशुपालन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मवेशी को दिए जाने वाले चारे की गुणवत्ता देखी। साथ ही पशु आश्रय स्थल के संचालकों को निर्देश दिया कि पशुओं को समय से चारा-पानी दें जिससे वे सुरक्षित रहें।
जासं, कौशांबी : जनपद में बनाए गए दो पशु आश्रय स्थल का संयुक्त निदेशक पशुपालन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मवेशी को दिए जाने वाले चारे की गुणवत्ता देखी। साथ ही पशु आश्रय स्थल के संचालकों को निर्देश दिया कि पशुओं को समय से चारा-पानी दें जिससे वे सुरक्षित रहें।
गुरुवार को संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने नगर पंचायत मंझनपुर व पूरबशरीरा में बनाए गए अस्थाई पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पशु आश्रय स्थल पूरबशरीरा में 252 पशु मिले, जिनमें 232 पशुओं की टैगिग की जा चुकी थी। संयुक्त निदेशक पशुपालन ने पूरबशरीरा की ग्राम प्रधान संगीता देवी से पशुओं को चारा-पानी देने के समय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी अधिक पड़ रही है। इसके मद्देनजर मवेशियों को दिन में चार बार पानी पिलाए। साथ ही उचित छाया का भी इंतजाम किया गया। इसके बाद डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने नगर पंचायत मंझनपुर में बनाए गए पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इसमें 73 पशु मिले। सभी मवेशियों की टैगिग की जा चुकी थी। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में भूसा मिला। गोशाला में शेड व पानी के लिए चरही बनी हुई थी। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीपी पाठक, मंझनपुर ईओ सुनील कुमार सिंह, चेयरमैन महताब आलम मौजूद।