दहेज की खातिर चारपाई में बांधकर विवाहिता को जलाया
जासं, कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजैहिनी खालसा गांव में दहेज की खातिर विवाहिता को चारपाई में बांधकर जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम दम तोड़ दिया। रविवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलाहाबाद के करेली जलालपुर निवासी बालकृष्ण निषाद ने अपनी बेटी रंजना की शादी दो साल पहले उजैहिनी खालसा गांव निवासी संतोष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी रंजना ने कई बार अपने मायके वालों को भी दी। पिता बालकृष्ण ने ज्यादा दहेज नहीं देने की हैसियत का हवाला देते हुए कई बार ससुरालियों से मिन्नत की लेकिन जुल्म कम नहीं हुआ। इसी बीच एक सितंबर को रंजना आग से झुलस गई। ससुरालियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर मायके के लोग भी अस्पताल पहुंचे। वहीं हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। ¨जदगी और मौत के बीच जूझ रही रंजना ने शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। रंजना के पिता बालकृष्ण ने ससुरालियों पर बेटी को चारपाई में बांधकर जलाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पूरामुफ्ती थाना में दी। पुलिस ने पति संतोष कुमार समेत सास मंजू, ससुर बच्चालाल, सास मंजू, ननद संजू व गुलफू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर पीके ¨सह का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।