Move to Jagran APP

तकनीकी खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी : सांसद

जासं, कौशांबी : कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद व डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसमें कृषि विभाग के अधिकारी व वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए। कृषि व उद्यान विभाग से मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:33 PM (IST)
तकनीकी खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी : सांसद
तकनीकी खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी : सांसद

जासं, कौशांबी : कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद व डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसमें कृषि विभाग के अधिकारी व वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए। कृषि व उद्यान विभाग से मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।

loksabha election banner

कृषि गोष्ठी में सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों व किसानों की आर्थिक स्थित मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। किसानों की आय को दुगनी करने के जिला व ब्लाक मुख्यालयों में कृषि गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को वैज्ञानिकों को कृषि संबंधित तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कहा कि सरकार किसानों को खाद, बीज, पानी, उन्नतशील बीज, कृषि यंत्रों में अनुदान दे रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने का कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से किया जाए। किसानों को धान की उपज का सही दाम दिलाने के लिए जिले में 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहां पहुंचकर किसानों धान की उपज को बेच सकते हैं। कही पर यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो किसान इसकी शिकायत सीधे कर सकते हैं। सीवीओ डॉ. बीपी पाठक ने बताया कि जनपद में छुट्टा पशुओं वृहद गो संरक्षण केंद्र बन रहा है। इससे किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय ¨सह ने वैज्ञानिक खेती एवं नई तकनीकों के बारे में जानकारी दिया। मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन ¨सह व कृषि उप निदेशक उदयभान ¨सह गौतम ने कृषि यंत्रों में मिलने वाले अनुदान की विस्तार से जानकारी दिया। गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी अभयराज ¨सह, जिला उद्यान अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार ने किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारी दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.