50 फीसद किसानों को नहीं मिला सम्मान निधि का लाभ
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के चायल तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि कोविड-19 के चलते
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के चायल तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि कोविड-19 के चलते किसान नकदी संकट से परेशान हैं। इसका प्रभाव खरीफ की फसल की बोआई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में डीजल के दाम में उछाल आया है। इसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन, माल भाड़े और किसानों पर पड़ रहा है। इससे देश का किसान मजदूर प्रभावित हो रहा है।
किसान सम्मान निधि के तहत लाभ दिए जाने की सूची में करीब 50 फीसद किसानों के नाम नहीं है। इसको लेकर किसानों ने चिता जताई है। उन्होंने कहा कि किसान को कम से कम एक हजार प्रतिमाह देना चाहिए। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में लाने की बात कही। बैठक के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम ज्योति मौर्या को सौंपा। इस मौके पर मो. शाहिद, अंसार अहमद, ननकू लाल शर्मा, विजय सिंह यादव, त्रिभुवन सिंह, रामबहादुर, प्रेम नारायण, गीता देवी, संगीता देवी और विनोद तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।