कृषि के साथ पशुपालन भी करें किसान: डीडी कृषि
जागरण टीम कौशांबी किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। किसान कल्याण ि
जागरण टीम, कौशांबी : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। किसान कल्याण मिशन के तहत दूसरे चरण में विकास खंड कड़ा, चायल व सरसवां से किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारी व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए खेती के नए तरीके बताए गए। साथ ही कृषि यंत्रों व बीच पर दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।
किसान कल्याण मिशन के तहत विकास खंड में आयोजित किसान मेले डीडी कृषि डॉ. उदयभान गौतम ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए सरकार जोर दी रही है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। इसके मद्दनेजर खेती के साथ पशुपालन व मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को अनुदान भी मिलता है। विकास खंड कड़ा में आयोजित गोष्ठी में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल व कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह व बीडीओ श्वेता सिंह ने फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए जानकारी दी। प्रदर्शनी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों ने एक- एक विषय पर जानकारी दी। चायल कृषि सुरक्षा प्रभारी मदन सिंह ने फसलों के बचाव व बीजों के संशोधित करने से जुड़ी जानकारी किसानों को दिए। चायल ब्लाक परिसर में बुधवार को किसान मेला व किसान गोष्ठी में लघु सिचाई विभाग, कृषि सुरक्षा, आइएफएफडीसी कृषि सेवा केंद्र, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती, पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्टस रुमानिट्स) रोग नियंत्रण, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड कौशांबी शाखा के संचालित टेलरिग शाप योजना अंतर्गत सिलाई मशीन वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिला स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अनुदान योजना की प्रदर्शनी लगाई गई। चायल विधायक संजय गुप्ता ने गोष्ठी पहुंचकर किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार, बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, सचिव धनराज सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुधीर केशरवानी, अमर सिंह कनौजिया आदि लोगों उपस्थित थे।