Move to Jagran APP

बाल दिवस पर विद्यालयों में लगे मेले, निकाली रैली

जासं, कौशांबी : बाल दिवस के मौके पर विद्यालयों में मेले का आयोजन किया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और चाचा नेहरू के बारे में जाना।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:45 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:45 PM (IST)
बाल दिवस पर विद्यालयों में लगे मेले, निकाली रैली

जासं, कौशांबी : बाल दिवस के मौके पर विद्यालयों में मेले का आयोजन किया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और चाचा नेहरू के बारे में जाना।

loksabha election banner

श्री महादेव प्रसाद मौर्य इंटर कालेज सेलरहा पश्चिम में बुधवार को बाल दिवस के साथ ही विद्यालय का वार्षिकोत्सव बनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर व विद्यालय प्रबंधक हरिश्चंद्र मौर्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के विद्यालय बेहतर काम कर रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के संजीव केसरवानी, प्रधानाचार्य प्रखर कुमार, विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर में बाल दिवस के मौके पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन संदीप मौर्य ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इस कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर विद्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया, जिसका बच्चों ने लुत्फ उठाया। मेले के साथ ही दो सौ मीटर दौड़, कबड्डी, बैड¨मटन आदि खेलों को आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि दौड़ की विजेता अनामिका मौर्य, सुहानी कुशवाहा, सोनी ¨सह, कार्तिकेय ¨सह, शिवा, रवि कुमार, ईशापाल, श्वेता ¨सह, वैष्णवी कुशवाहा को पुरस्कृत किया। कबड्डी प्रतियोगिता में शिव कुमार की टीम विजयी रही। इस दौरान दीपक ¨सह मौर्य, उमाकांत साहू, प्रमोद कुमार, श्यामबाबू, अनिल दुबे, सोनी पांडेय, वर्षा साहू, रक्षिता मिश्रा, दिव्या मिश्रा, सुनील ¨सह आदि मौजूद रहे। डीडी कान्वेंट स्कूल केन में बाल दिवस के अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने मेले का आयोजन किया। मेले में उन्होंने विभिन्न दुकानें लगा रखी थी। प्रधानाचार्य एसबी ¨सह व शिक्षकों के साथ ही प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी ने बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री के संबंध में बच्चों को बताया। रानीदेवी राम अभिलाष ¨सह इंटर कालेज भगत का पूरा अलवारा में बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र ¨सह ने बच्चों को चाचा नेहरू के संबंध में जानकारी दी। बाल दिवस के रूप में मनाया जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस

संसू, सिराथू : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के विद्यालयों में बाल दिवस की काफी धूम-धाम रही। इस दौरान अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए। बुधवार को इस अवसर पर सिराथू कस्बा के लिटिल फ्लवार हायर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रबधंक उमेश साहू ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद चाचा नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से प्यार करते थे। इसी वजह से उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दौरान सुलेख व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समापन के दौरान विद्यालय के प्रबंधक ने बच्चों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शाजिया अंसारी, नाजिया, राजेश, सना, विनीता, पूजा आदि रहे। सौरई बुजुर्ग मेंनिबंध, रंगोली, चित्रकारी, अंताक्षरी

संसू, कड़ा : बुधवार का बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध, रंगोली, चित्रकारी, अंताक्षरी आदि हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक अजय साहू ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बच्चों को बाल दिवस के बाद में विस्तार से जानकारी दी गई तथा कहा कि आज के दिन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। वह बच्चों से बहुत स्नेह करते थे। निबंध प्रतियोगिता में सचिन व अजीत, अंताक्षरी में पुष्पकमल व शेष, चित्रकारी में साहिल व आलोक, रंगोल में विकास व अंशू साहू, ओम मिश्र, रोहित पाल व बालिकाओं की रंगोली प्रतियोगिता में पूनम, काजल, शिवानी, रंगोली व रोली को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया। इस दौरान शशि साहू, राजेश शर्मा, योगेन्द्र यादव, अनूप ¨सह, शिवम केशरवानी, वीरेंदर शंकर, शशि देवी व ममता देवी आदि उपस्थित रहे।

दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर में स्काउट गाइड कैंप

संसू, अझुवा : बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को अझुवा नगर पंचायत के दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर में स्काउट गाइड को लेकर कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान कैंप में आठ टोलियां बनाई गई। जिसमें भगत ¨सह, प्रहलाद ¨सह, ध्रुव टोली, सीता टोली, सावित्री टोली, दुर्गा टोली, मीराबाई टोली, लक्ष्मीबाई टोली बनाई गई। इस दौरान सभी टोलियों ने अपना-अपना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे चौकी इंचार्ज अझुवा अखिलेश ¨सह यादव ने प्रथम लक्ष्मीबाई टोली, द्वितीय दुर्गा टोली तथा तृतीय स्थान सावित्री टोली को सम्मानित किया तथा टोली के नायक को उपहार दिया। इस दौरान प्रबंधक कपूरचंद, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र केसरवानी, चंद्रपाल, रमेश चंद केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह, अभिमन्यु ¨सह, अनिल ¨सह, आदि रहे। इसी तरह से क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी बाल दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.