कच्चे मकान गिरने से दंपती समेत वृद्धा घायल
जासं, कौशांबी : मंझनपुर और चायल तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बारिश के चलते बुधवार की रात कच्चे मकान गिर गए। मलबे में दबकर पति-पत्नी समेत एक वृद्धा घायल हो गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दे दी गई है।

मंझनपुर के मुबारकपुर महेवाघाट निवासी फुरसतलाल की पत्नी भगवनिया देवी कच्चे मकान में रहती है। उसके बेटे मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी होने के कारण पूरा परिवार कच्चे मकान में रहता है। गुरुवार की सुबह परिवार के सभी लोग घर के बाहर मौजूद थे। जबकि भगवनिया देवी घर के एक कमरे में सो रही थीं। बारिश के चलते जर्जर हुआ कच्चा मकान अचानक गिर गया। मलबे में दबकर भगवनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग व ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह चायल तहसील क्षेत्र के चरवा गांव निवासी दीपक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार की सुबह अचानक मकान की दीवार ढह गई। इससे मलबे में दबकर दीपक व उसकी पत्नी शन्नो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।