सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, 18 लोग घायल
जासं, कौशांबी : जिले के कोखराज, महेवाघाट व मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि 1
जासं, कौशांबी : जिले के कोखराज, महेवाघाट व मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सूचना दी गई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम निवासी उतानी लाल (50 ) गुरुवार की सुबह साइकिल से मूरतगंज बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उतानी लाल समेत बाइक सवार मूलचंद्र पुत्र बहादुर निवासी चिटकहना कोखराज गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उतानी लाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मूलचंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के बसोहनी निवासी मन्नालाल पत्नी संगीता भाभी नीता समेत गांव के ही जगतपाल, बलराम, सोनिया, आरती पत्नी संजय, लवलेश, शारदा, शिखा, मंजू, सपना पुत्री कमलेश, सुग्गन व सरायअकिल के बरई निवासी मुखलाल पुत्र भइयालाल के साथ गुरुवार को दीप जलाने के लिए चित्रकूट गए हुए थे। शाम को लौटते समय विक्रम पर सवार हुए। शाम करीब छह बजे महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव के समीप बस ने ओवरटेक कर विक्रम के सामने आई और ब्रेक लगा दी। इससे विक्रम बस से टकराते हुए पलट गया। हादसे में विक्रम पर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। घायलों में संगीता, नीता, कलावती, आरती व मंजू की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बस का नंबर नोट कर लिया है। बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
फतेहपुर जनपद के किशुनपुर निवासी बुधलाल का बेटा अजय अपनी मां रामसखी का इलाज कराने के लिए गुरुवार की दोपहर बाइक से मंझनपुर आ रहा था। मंझनपुर के ओसा चौराहा के समीप तेज रफ्तार ट्रक से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
नारा में कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन जख्मी
संसू, नारा : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। लहूलुहान हालत में तीनों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
फतेहपुर शहर निवासी मदन लाल अपने साले रघुवीर पुत्र सुलोचन निवासी शमशाबाद तथा बेटे सुभाष के साथ मंझनपुर गए थे। शुक्रवार की शाम कार से फतेहपुर लौट रहे थे। नारा गांव के समीप मंझनपुर-धाता मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। तीनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चुटहिल
संसू, सिराथू : कोतवाली सैनी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कमासिन गांव के समीप शुक्रवार की दोहपर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी अतुल कुमार (20) पुत्र मलखान पप्पू शुक्रवार को अपने भांजे रोहित कुमार (19) निवासी महजिद पर सिपाह को साथ लेकर किसी कार्य से सिराथू जा रहा था। जैसे ही वह कमासिन गांव पहुंचा कि कानपुर की ओर से गलत दिशा से चले आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार गिर गए। उसके बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। लेकिन जानकारी होने के बाद भी काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घरवालों ने उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।