पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस
एक विवाहिता के ससुराल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
एक विवाहिता के ससुराल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पइंसा थाना क्षेत्र के हकीमपुर अनेठा गांव में विवाहिता की फंदे पर लाश लटकती मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोस मीरापुर निवासी मानसिंह ने अपनी बेटी राधिका की शादी हकीमपुर अनेठा निवासी मनोज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आए दिन ससुरालीजन राधिका को एक भैंस व सोने की अंगूठी के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मानसिंह के अनुसार, कई बार उसने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति जस की तस रही। सोमवार को भी किसी बात को लेकर राधिका से पति समेत ससुरालियों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर राधिका का शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। चीखें सुनकर पड़ोसी व ग्रामीण पहुंचे। जानकारी होने पर मायके वाले भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय गुप्ता कहना है कि मृतका के पिता मानसिंह ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके पिता की तहरीर पर बुधवार को पति मनोज, ससुर भइयालाल, सास, देवर अशोक व परिवार की ही सुनीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।