डीएम ने चलाया फावड़ा, नदी व तालाब होंगे लबालब
जासं कौशांबी वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को सुधारने के लिए दैनिक जागरण की मुहिम रंग लाई। शनिवार को डीएम ने अंबावा पश्चिम गांव के निकट ससुर खदेरी नदी पर फावड़ा चलाकर जल संचय योजना का भव्य शुभारंभ किया। फिर जिले के अन्य गांव में लोगों के बीच बैठक कर प्रेरित किया। जिले के उत्तर में गंगा व दक्षिण में यमुना होने के बाद भी भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। शासन ने छह विकास खंडों को डार्कजोन घोषित किया है।
जासं, कौशांबी : वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को सुधारने के लिए दैनिक जागरण की मुहिम रंग लाई। शनिवार को डीएम ने अंबावा पश्चिम गांव के निकट ससुर खदेरी नदी पर फावड़ा चलाकर जल संचय योजना का भव्य शुभारंभ किया। फिर जिले के अन्य गांव में लोगों के बीच बैठक कर प्रेरित किया। जिले के उत्तर में गंगा व दक्षिण में यमुना होने के बाद भी भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। शासन ने छह विकास खंडों को डार्कजोन घोषित किया है।
दैनिक जागरण ने वर्षा जल संचयन के लिए नदियों व तालाबों से कब्जा हटाकर खुदाई के लिए नौ जुलाई से अभियान चलाकर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसे गंभीरता से लेने के बाद डीएम ने अभियान की शुरुआत की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तालाब के निकट पीपल का पौधा लगाकर प्रेरित किया। कहा कि नदी की खुदाई के साथ ही आसपास के गांव के तालाब, पोखर व नाले आदि की खुदाई करते हुए जल संरक्षण की दिशा में काम करें। यह अभियान कोई एक दिन का नहीं है। इसके लिए जन सहभागिता जरूरी है। गांव के लोग श्रमदान करें तो अभियान मिसाल बन जाएगा। सहायक अभियंता लघु सिचाई व डीपीआरओ से कहा कि नदी के दोनों किनारों पर पौधरोपण व थोड़ी थोड़ी दूरी पर चेकडैम की योजना बनाएं जिससे अधिक वर्षा जल संचय किया जा सके। इस दौरान मंझनपुर बीडीओ भावना यादव, एडीओ पंचातय कमलाकांत मिश्र, सहित ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे। तत्काल हटवाएं नदी से कब्जा
डीएम ने नदी से सिल्ट सफाई का निर्देश देते हुए कहा कि नदी को कब्जे से तत्काल समाप्त कराते हुए बारिश शुरू होते ही दोनों ओर पौधरोपण कर नियमित देखरेख करें। डीएम ने अभियान से समाज सेवी संस्थाओं को जोड़ने की बात कही। सीडीओ ने बताया पानी का महत्व
मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने सिराथू के हाजीपुर पतौना में पानी का महत्व बताया। फिर ससुर खदेरी की खुदाई व जल संरक्षण को प्रेरित किया। ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान से हैंडपंपों के पास सोख्ता, तालाब की खुदाई को कहा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप