पर्यटन विभाग व समाज सेवियों ने चलाया सफाई अभियान
जासं, कौशांबी : पर्यटन विभाग व समाजसेवी संगठन ने शुक्रवार को तीर्थ क्षेत्र कड़ा में सफाई अभियान चलाया
जासं, कौशांबी : पर्यटन विभाग व समाजसेवी संगठन ने शुक्रवार को तीर्थ क्षेत्र कड़ा में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों व आश्रमों के अलावा गंगा के घाटों की सफाई की गई। वहां मौजूद लोगों को गंगा सफाई के लिए प्रेरित किया।
गंगा गोमती सेवा संस्थान के प्रमुख विनय पांडेय ने लोगों को बताया कि तीर्थ क्षेत्र में हम श्रद्धा से आते हैं। नदी व यहां के मंदिरों में पूजा आदि कर अपनी मनोकामना पूरी करने का आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद भी यहां पर गंदगी कर चल देते हैं। यहां आने वाले दूसरे लोगों को कष्ट होगा। किसी को हम कष्ट देकर अपने लिए अच्छा कैसे कर सकते हैं। इसलिए यहां पर गंदगी न कर सफाई करें। पर्यटन विभाग के कर्मचारी भूपेंद्र ¨सह ने कहा कि सफाई ऐसा विषय है जिसे एक व्यक्ति नहीं कर सकता। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सब मिलकर मंदिर व गंगा नदी को साफ रखने का संकल्प लेंगे तभी सफाई हो सकती है। इस दौरान सभी ने मिलकर विभिन्न मंदिरों व घाट पर जमा कूड़े को साफ किया। इस मौके पर दाऊ मिश्रा, कल्लू मिश्रा, बब्लू जायसवाल, बब्बू सविता, मनोज कुमार, पप्पू के साथ ही युवका मंगलदल से जुड़े संजय ¨सह, सुमित व विनय आदि मौजूद रहे। ऊनों के ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
जासं, कौशांबी : सरसवां ब्लाक के ऊनों गांव में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के लोगों ने गलियों व नालियों को साफ कर सफाई का संदेश दिया। गांव के स्वच्छाग्राही ने उनको सफाई से होने वाले लाभ की जानकारी देकर जागरूक किया।
स्वच्छाग्राही अनिल पांडेय ने बताया कि लोगों को सफाई से रहने पर वह तमाम बीमारियों से बच सकते है। उन्होंने कहा कि इन दिनों मौसमी बीमारियां चल रही हैं। इससे बचने के लिए सफाई व सतर्कता ही सब से सफल उपचार है। बताया कि सरकार खुले में शौच से मुक्त के लिए अभियान चला रही है। हमारा जिला ओडीएफ घोषित हो गया है। इसके लिए सब को सहयोग करना होगा। घर के बने शौचालय का ही प्रयोग करेंगे। इस मौके पर प्रधान पति भोला मिश्रा सहित अन्य गांव के लोगों ने गलियों व नालियों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।