विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘देहाती मैडम’ की फर्राटेदार अंग्रेजी की प्रियंका चोपड़ा भी हुईं कायल, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:55 AM (IST)

कौशांबी की 'देहाती मैडम' यशोदा लोधी की फर्राटेदार अंग्रेजी ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को प्रभावित किया। प्रियंका द्वारा इंस्टाग्राम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा ने 'देहाती मैडम' यशोदा लोधी का वीडियो साझा किया।

  2. दो दिनों में वीडियो को 3.5 करोड़ लोगों ने देखा, फॉलोअर्स बढ़े।

  3. पति के एक्सीडेंट के बाद शुरू किया ऑनलाइन अंग्रेजी सिखाने का सफर।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। ‘देहाती मैडम’ के नाम से अपनी पहचान बना चुकीं यशोदा लोधी की फर्राटेदार अंग्रेजी की कायल अब वालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हो गईं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर देहाती मैडम का एक वीडियो शेयर करने से दो दिनों में ही इनके फालोअर्स की संख्या बढ़कर लगभग छह लाख हो गई। जबकि लगभग 3.5 करोड़ लोगों ने वीडियो को देखा। कड़ा क्षेत्र के धुमाई निवासी यशोदा के अंदर कुछ अलग करने की ललक कोरोना काल में तब पैदा हुई, जब 28 दिसंबर 2019 को दुर्घटना में पति राधे लोधी का पैर टूट गया और उन्हें करीब छह महीने बिस्तर पर रहना पड़ा।

उस समय उनके पास एंड्रायड फोन भी नहीं था।वर्ष 2021 में एंड्रायड फोन खरीदा। जब पति काम पर चले जाते थे, उसके बाद वह मोबाइल के माध्यम से खाना बनाना तो कभी कुछ अन्य चीजें सीखा करती थीं। मोटिवेशनल चैनल के माध्यम से पैसा कमाने की तरकीब सूझी तो उन्होंने यू-ट्यूब पर काम करना सीखा। उसके बाद उन्होंने चार चैनल बनाया, लेकिन लोगों ने सपोर्ट नहीं किया।

बहरहाल, उन्होंने हार नहीं मानी और अंग्रेजी बोलचाल का वीडियो देखना शुरू कर दिया। उन्हें लगा कि इसे समझ सकते हैं तो बोल क्यों नहीं सकते। इसके बाद उन्होंने, जिन्हें ग्रामर की जानकारी है, उन्हें अंग्रेजी सिखाने के मकसद से दिसंबर 2022 में ‘इंग्लिश विथ देहाती मैडम’ शुरू किया। इस पर सीखते हुए जो कुछ उन्हें समझ में आता था, उसे वह शेयर करने लगीं।

इन अभिनेता-अभिनेत्री ने भी शेयर की वीडियो
यशोदा बताती हैं कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले उनका वीडियो शेयर किया। उसके बाद अभिनेता आर माधवन, अभय देयोल, अभिनेत्री मुरनाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर उनकी वीडियो शेयर कीं। इसका परिणाम रहा कि उस वीडियो को दो दिनों में 3.5 करोड़ लोगों ने देखी।

लुधियाना में पली-बढ़ीं और इंटर तक कीं पढ़ाई
वह बताती हैं कि जब एक साल की थीं, तभी उनकी बुआ और फूफा उन्हें अपने साथ लुधियाना (पंजाब) लेकर चले गए थे वहीं, इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कीं। फूफा के निधन के बाद आगे नहीं पढ़ सकीं। हालांकि, वहीं पर न्यू शक्ति हाईस्कूल में लिपिक का काम मिल गया था। वह इसी स्कूल में पढ़ी थीं। बाद में कड़ा क्षेत्र के राधे लोधी से लव मैरिज हो गया।

वह बताती हैं कि मार्च 2023 में चैनल के माध्यम से पहली बार आठ हजार रुपये मिले थे। अब महीने में आनलाइन क्लास से करीब 15 से 20 हजार रुपये की आय हो जाती है। लगातार फालोअर्स बढ़ने का लाभ उन्हें आनलाइन क्लास में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में यमुना, किलनहाई और ससुर खदेरी नदी पर बनेंगे 5 नए पुल, शासन को भेजा गया प्रस्ताव