Move to Jagran APP

गायब हुए गोवंश का विक्षत अवशेष मिला, मुकदमा

सरायअकिल थाना क्षेत्र के धनाजी मजरा पनारागोपालपुर गांव में दो दिनों पहले गायब हुए गोवंश का सोमवार दोपहर खेतों में क्षत विक्षत अवशेष मिलने से खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:22 PM (IST)
गायब हुए गोवंश का विक्षत अवशेष मिला, मुकदमा
गायब हुए गोवंश का विक्षत अवशेष मिला, मुकदमा

पुरखास : सरायअकिल थाना क्षेत्र के धनाजी मजरा पनारागोपालपुर गांव में दो दिनों पहले गायब हुए गोवंश का सोमवार दोपहर खेतों में क्षत विक्षत अवशेष मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पशुपालन विभाग के डाक्टरों को बुलाकर मृत गोवंश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे दफन करवा दिया। पशुपालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

धनाजी गांव का रहने वाला पप्पू पुत्र सुंदरलाल मजदूर हैं। उसके अनुसार शुक्रवार रात उसके घर के बाहर बंधी गाय व उसका बछड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। दो दिन तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। सोमवार दोपहर उसकी पत्नी खेतों की ओर गई थी तभी अरहर के खेत के बाहर गायब हुई गाय का कटा सिर पड़ा था। खेत के अंदर घुसकर जब उसने देखा तो बछड़े व गाय के शरीर अन्य क्षत विक्षत अवशेष पड़ा था व काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था। घर आकर उसने अपने पति व घर वालों को घटना के बारे में बताया। गोवंश का क्षत-विक्षत अवशेष मिलने से पूरे गांव में खलबली मच गई। फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने जांच पड़ताल के बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह को बुलाकर मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढा खोदवाकर उसे दफन करवा दिया। पशुपालक पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकसी का मुकदमा दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.