पशु अस्पताल परिसर में सीवीओ ने किया पौधरोपण
संसू, मूरतगंज : पशु चिकित्सालय मूरतगंज में सीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी ने पौधरोपित किया। परिसर में दर्जनों पौधे लगाकर सीवीओ ने समाज को पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के महत्व का संदेश दिया।
संसू, मूरतगंज : पशु चिकित्सालय मूरतगंज में सीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी ने पौधरोपित किया। परिसर में दर्जनों पौधे लगाकर सीवीओ ने समाज को पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के महत्व का संदेश दिया।
मूरतगंज के पशु अस्पताल परिसर में आम, अमरूद, अशोक, जामुन व नीम के लगभग 50 पौधे रोपित किए गए। सीवीओ वीपी पाठक ने कहा कि मानव जीवन में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी से मनुष्य को आक्सीजन मिलता है। आज तेजी के साथ वृक्षों का कटान होता जा रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। इस हर व्यक्ति को चाहिए कि कम से कम पांच पौधे हर साल रोपित करे। पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र दुबे ने भी पौधरोपित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। यही पौधे बड़े होकर अपने आक्सीजन के साथ-साथ छांव भी देते हैं। संतुलित मात्रा में बारिश होना और बाढ़ से बचाव में इन्हीं वृक्षों का ही योगदान होता है। ऐसे में पौधरोपण करना मानव धर्म है। इससे कभी पीछा नहीं छुड़ाना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पौधरोपित करके उन्हें भूलना भी नहीं चाहिए। समय-समय पर उनकी देखभाल करनी चाहिए। ट्रीगार्ड लगाकर उन्हें मवेशियों से बचाना चाहिए। जब यही वृक्ष बड़े होते हैं तो खुद में गर्व महसूस होता है कि जिस पौधे को हमने लगाया था आज वह जवान होकर वृक्ष बन चुका है। इस मौके पर एलयू सेंटर की प्रभारी ज्योति तिवारी ने भी पौधरोपित किया।