डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के पिता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री, विधायक व हजारों लोग सिराथू पहुंचे। हनुमान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
कौशांबी (जेएनएन)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल को श्रद्धांजलि देने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री, विधायक व हजारों लोग उनके आवास सिराथू पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद वाहनों के काफिले के साथ शवयात्रा कड़ा पहुंची, जहां हनुमान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े पुत्र सुखलाल ने मुखाग्नि दी। केशव मौर्य के पिता का निधन शनिवार को लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो गया था। रात में ही उनका पार्थिव शव लेकर उप मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास आए थे।
रविवार सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जमा होने लगी। दोपहर बाद उनके पाॢथव शरीर को अंत्येष्टि के लिए गंगा के किनारे कड़ा के हनुमान घाट ले जाया गया। इस अवसर पर मंत्रीगण सिद्धार्थनाथ सिंह, बृजेश पाठक, जयकुमार कुमार जैकी, रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह, उपेन्द्र तिवारी, दारा सिंह चौहान, सुरेश पासी, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, रमापति शास्त्री, सांसद जगदंबिका पाल, सांसद विनोद कुमार सोनकर, सुनील बंसल, इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित कई अन्य मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अॢपत किए। भीड़ के कारण रास्ते में जाम के हालात रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 11 बजे मंझनपुर पहुंचे और उसके बाद सीधा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक आवास का रुख किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह तथा राज्यमंत्री सुरेश राणा भी केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर उनके पिता श्यामलाल मौर्य को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री भी शोक जताने और ढांढस बंधाने केशव मौर्य के घर सिराथू पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पर कड़ा में जेसीबी लगाकर रास्ते की साफ-सफाई सहित पार्किंग भी बनाई है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10.50 बजे मंझनपुर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद 11.15 बजे उप मुख्यमंत्री के घर पहुंचेंगे। 15 मिनट रुककर लखनऊ वापस लौट आए।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता का कल दोपहर लखनऊ में निधन हो गया था। शनिवार दोपहर निधन हो गया। परिवारीजन सुबह उन्हें डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लेकर पहुंचे थे। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन, साढ़े तीन बजे उनकी मृत्यु हो गई। उपमुख्यमंत्री के पिता श्यामलाल मौर्य करीब 80 वर्ष के थे। उनकी तीन दिन से तबीयत खराब थी। शुक्रवार रात को हालत और बिगड़ गई। कौशांबी से परिवारीजन उन्हें सुबह 11:30 बजे लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लेकर पहुंचे। यहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद्र ने जांच की। इसमें लगभग तीन दिन पूर्व हार्ट अटैक पडऩे की पुष्टि हुई। वहीं ब्लड प्रेशर लो, शरीर में ऑक्सीजन सेच्युरेशन बेहद कम रहा। पल्स रेट व हार्ट रेट भी गिरती चली गई। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी तो उनको वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया।
इलाहाबाद से आए डिप्टी सीएम
पिता की मृत्यु की सूचना डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दी गई। वह इलाहाबाद में थे। वहां पर सभी कार्यक्रम छोड़कर शाम पांच बजे लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। इसके बाद मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत तमाम मंत्री अस्पताल पहुंचे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य के निधन पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, समेत कई मंत्रियों और पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है। निधन की खबर पाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केशव प्रसाद मौर्य से बात कर उनको सांत्वना भी दी।