कांग्रेसियों ने जानी किसानों की समस्या
किसानों की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके निस्तारण के लिए कांग्रेस जनजागरण अि
किसानों की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके निस्तारण के लिए कांग्रेस जनजागरण अभियान चला रही है। इसके लिए कांग्रेसी किसानों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही उनका मांगपत्र लेकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दे रहे। स्थानीय स्तर पर निराकरण न होने पर वह डीएम व मुख्यमंत्री तक किसानों की समस्याओं को पहुंचाएंगे।
जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी समेत जिला महासचिव आशीष कुमार पप्पू मिश्रा, सतीश, सुरेंद्र चौधरी ने रविवार को गुरौली, सरसवां, टेंवा, टेनशाह, भद्दुरपुर आदि गांव पहुंचकर 10-10 किसानों से मिलकर उनकी समस्या जानी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस गंभीर है। वह हर हाल में किसानों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रही है। इसके बाद उन्होंने किसानों से मांगपत्र भी लिया। इसी प्रकार सिराथू तहसील के फकीराबाद, हब्बूनगर, गुलामीपुर, टेढ़ीमोड आदि स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता रविप्रकाश रावेंद्र, कमलेश यादव, नरेश, जितेंद्र शर्मा, अनिल पांडेय आदि ने किसानों का मांग पत्र लिया। वेद पांडेय, फूलचंद, विनोद तिवारी आदि ने सिराथू के बहरेमऊ, दीवर कोतारी, तुलसीपुर, मलकिया, अवाना आदि गांव में किसानों से मिलकर उनका मांग पत्र लिया। वहीं, राजकुमार यादव, सुनील कुमार ने बंभनपुरवा, कुलौली, कांटीपार गांव में किसानों से उनका मांगपत्र लिया।