मूरतगंज क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक क्लीनिक बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। अवैध तरीके से संचालित क्लीनिकों में बगैर डिग्री के इलाज कर रहे हैं। इससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। साथ ही नीमहकीम लोगों की जेब भी ढ़ीली कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
संसू, मूरतगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक क्लीनिक बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। अवैध तरीके से संचालित क्लीनिकों में बगैर डिग्री के इलाज कर रहे हैं। इससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। साथ ही नीमहकीम लोगों की जेब भी ढ़ीली कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मूरतगंज बाजार, काशिया पूरब व चंदवारी चौराहा में एक दर्जन से अधिक क्लीनिक बगैर पंजीयन के चलाए जा रहे हैं। इन क्लीनिकों के संचालक हर मर्ज के इलाज का ठेका भी लेते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो इलाज के नाम पर मरीजों से हजारों रुपये वसूला जाता है। अधिकतर लोगों को मर्ज भी ठीक नहीं होता है। नीमहकीमों के इलाज से मरीजों की जान का खतरा बना हुआ है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नीमहकीमों पर कार्रवाई नहीं रहे हैं। इसकी वजह से अवैध तरीके से क्लीनिक को संचालित करने वालों के हौसले बुलंद हैं। महिला की मौत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
प्राथमिक स्वास्थ्य मूरतगंज क्षेत्र के काशिया पूरब चौराहे पर संचालित क्लीनिक में इलाज की वजह से दो महिलाओं की मौत हुई थी। इसमें काशिया पूरब गांव निवासी नंदलाल की पत्नी पूजा व मुजाहिदपुर की एक अन्य महिला शामिल है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने सीएमओ से शिकायत भी थी। उसी वक्त क्लीनिक को सीज कराया गया था। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन दिनों क्लीनिक का संचालन पुन: शुरू कर दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज क्षेत्र में बगैर पंजीयन के क्लीनिक चल रही हैं। इसकी जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एचपीमणि, नोडल अधिकारी।