बच्चों में प्रतिभा है, दिशा देने की जरूरत
बच्चों में प्रतिभा है। उसे केवल एक दिशा देने की जरूरत है। यह बातें ओसा स्थित नवीन मंडी में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए दीपावली मेले का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहीं। उन्होंने अपने हाथों से बनी वस्तुओं का लोगों के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने खरीदकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मेले में जिले के करीब एक दर्जन से अधिक स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने स्टाल लगाए।
जासं, कौशांबी : बच्चों में प्रतिभा है। उसे केवल एक दिशा देने की जरूरत है। यह बातें ओसा स्थित नवीन मंडी में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए दीपावली मेले का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहीं। उन्होंने अपने हाथों से बनी वस्तुओं का लोगों के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने खरीदकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मेले में जिले के करीब एक दर्जन से अधिक स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने स्टाल लगाए।
उन्होंने विभिन्न स्टालों को देखकर कहा कि इनकी बनाई वस्तुएं लोगों के लिए उपयोगी है। दीपावली जैसे पर्व में लोग प्रदूषण रहती दीपावली मनाएं। बच्चों के हाथों से बनी वस्तुएं इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ही सांसद विनोद सोनकर, जिपं प्रतिनिधि जगजीत सिंह, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल व मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन सिंह आदि ने भी बच्चों की वस्तुओं को देखकर खुशी जताई। कहा कि हमारे जिले के बच्चे होनहार है। आने वाले दिनों में जिला देश में अपना नाम रोशन करेगा। कहा कि अपने हाथों से बनी वस्तुओं को बेचना उन्हें खुद को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित करेगा।