आठ साल की मासूम के साथ छेड़खानी, मुकदमा
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने आठ साल की मासूम के साथ छेड़खानी की। इसको लेकर बालिका के पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:20 PM (IST)
कौशांबी : चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने आठ साल की मासूम के साथ छेड़खानी की। इसको लेकर बालिका के पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है।
चरवा के एक गांव के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम को उनकी आठ साल की बेटी घर में थी। इसी बीच पड़ोसी युवक घर में दाखिल हो गया। उसने बेटी को पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक फरार हो गया। पिता ने रविवार को चरवा पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें