किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने पर मुकदमा
किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को समर्थ किसान पार्टी ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया था। नारेबाजी के साथ ही कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसे कोविड-19 गाइडलाइन के खिलाफ मानकर पार्टी प्रमुख समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

समर्थ किसान पार्टी की ओर से गुरुवार को डायट मैदान परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। संगठन लगातार किसानों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करता रहता है। गुरुवार को हुए प्रदर्शन को प्रशासन ने कोविड नियमों के खिलाफ पाया ओर संगठन के मुखिया अजय सोनी समेत 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मंझनपुर कोतवाली में हुई इस कार्रवाई को लेकर संगठन के लोग विरोध में है। एक पदाधिकारी ने बताया कि सरकार से लेकर जिले तक किसानों की केवल बात होती है। उनको लेकर फैसले नहीं होते। संगठन किसानों की बात करता है तो उसके खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई हो रही है। यह गलत है। पहले समस्या को देखे। यह उचित नहीं तो कार्रवाई करें। कहा कि हमारा प्रदर्शन कोविड- 19 नियमों के पालन के साथ हुआ था।