महिला को जिदा जलाने के आरोप में पति पर केस
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खरका फकीराबाद में महिला को जिदा जलाने के आरोप में पुलिस ने पति क
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खरका फकीराबाद में महिला को जिदा जलाने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिल्हापुर निवासी मेवालाल ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 10 साल पहले खरका फकीराबाद निवासी राजेश के साथ की थी। कई महीने से उसका पति आए दिन प्रियंका को किसी न किसी बात के लिए प्रताड़ित करता और हत्या करने की धमकी भी देता था। मेवालाल की मानें तो 22 मई को राजेश ने प्रियंका पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर प्रियंका के पिता भी अस्पताल पहुंचे। बेटी ने आपबीती सुनाई तो मेवालाल ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामले में पति के खिलाफ शनिवार की शाम केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
दबंगों ने सास व बहू को किया लहूलुहान
कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह निवसी राजाराम की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी फूलकली का गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर तनातनी की स्थिति बनी रहती है। फूलकली की मानें तो शनिवार की देर शाम फूलकली अपने घर के बाहर बैठी थी। इस बीच विपक्षी अपने परिवार के साथ आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। फूलकली ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई बहू रीना देवी को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटा। दबंगों का उत्पात देख ग्रामीणों ने ललकारा तो वह हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले।