Move to Jagran APP

न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा

सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव में घर के सामने हैंडपंप लगाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीट दिया था। थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 10:34 PM (IST)
न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा

संसू, सरायंअकिल : सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव में घर के सामने हैंडपंप लगाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीट दिया था। थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

loksabha election banner

खोपा गांव की झुल्लर देवी ने बताया कि उसके पति की आठ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पड़ोसी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते हैं। कई महीने पहले पड़ोसी उसके घर के सामने हैंडपंप लगा रहा था। महिला के विरोध करने पर उसने गाली गलौच कर परिजनों के साथ मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी थी। इससे महिला को काफी चोटें आई थी। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिसिया कार्रवाई न होने से निराश महिला ने अदालत की शरण ली थी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कंधई, मक्खन, ईश्वरदीन और माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। भूमिधरी पर जबरन कब्जा करने का आरोप

संसू, कसेंदा : चरवा कोतवाली के अरई सुमेरपुर गांव में महिला की भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा कर एक दबंग ने मकान बनाने के लिए नींव खोदना शुरु कर दिया। विरोध करने पर वह महिला के साथ मारपीट पर आमादा हो रहा है। पीड़ित ने शनिवार को थाने जाकर दबंगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अरई सुमेरपुर गांव की आशा देवी पत्नी सूर्य नारायण ने बताया कि उसकी गांव में उसकी भूमि है। आरोप है कि मनौरी बाजार के दो दबंगों ने गुरुवार को उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान बनाने के लिए नींव खोदना शुरु कर दिया।महिला के विरोध करने पर दबंग उसके साथ मारपीट करने पर आमादा हो गये। पीड़ित ने शनिवार को समाधान दिवस में थाने जाकर दबंगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी। तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.