मामूली विवाद पर चले ईंट पत्थर, कई घायल
दो पक्षों में शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष की ओर से चले ईंट
दो पक्षों में शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष की ओर से चले ईंट पत्थर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। एक पक्ष ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर लहूलुहान हालत में अपनी व्यथा बताई।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग निवासी रामकिशोर भैंसागाड़ी चलाता है। गांव के एक व्यक्ति ने दो दिनों पूर्व नालीपर पत्थर रखा था। आरोप है कि रामकिशोर शुक्रवार की सुबह भैंसा गाड़ी लेकर रास्ते से निकला तो अचानक उसका भैंसा भड़क गया और पत्थर पर गाड़ी चली गई। पत्थर टूटने पर दूसरे पक्ष के लोगों विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। साथ ही एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे। जिससे रामकिशोरी, उसकी पत्नी रातरानी, पुत्र अनिल व अंकुश, भाई उदल आदि के सिर पर पत्थर लगाने से चोटे आ गई। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटे आई है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर रामकिशोर घायल स्वजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां जमीन पर लेटकर विरोध करने लगा। इस पर कार्यालय के कर्मचारियों ने उसके उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर अस्पताल भेज दिया।